Next Story
Newszop

सोनू सूद ने 'खेल पासपोर्ट' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया जारी, जानें फिल्म की खास बातें

Send Push
सोनू सूद का नया प्रोजेक्ट


मुंबई, 17 अप्रैल (वेब वार्ता)। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने निर्देशक अर्जुन राज की नई हिंदी फिल्म 'खेल पासपोर्ट' का पहला लुक पोस्टर जारी किया है। सोनू ने अर्जुन राज की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन काम किया है। यह टिप्पणी फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत है और दर्शकों में इसके प्रति उत्सुकता को बढ़ा रही है।


फिल्म 'खेल पासपोर्ट' का निर्माण हैप्पी क्राउड एंटरटेनमेंट, किंग केयान एंटरटेनमेंट और रजिया पठान के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के सह-निर्माता राजवंत शर्मा हैं। अर्जुन राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लेखकों में अर्जुन राज, रंजू साइकोलोनी और रजिया पठान शामिल हैं।


इस फिल्म में राजवंत शर्मा, गौरी शंकर, आरिफ सहडोल, हेरंब, मेघा सक्सेना, आनंद शर्मा, जेबा खान और अर्जुनराज जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के डीओपी शक्ति सोनी और लखिंदर शॉ (लक्की) हैं।


फिल्म का संगीत हृजु रॉय द्वारा तैयार किया गया है, जबकि रवि बासनेट के लिखे गीतों को अरिंदम चक्रवर्ती और मंजीरा गांगुली ने अपनी आवाज दी है। इस फिल्म का ट्रेलर 18 अप्रैल को डीआरजे रिकॉर्ड म्यूजिक द्वारा रिलीज किया जाएगा।


Loving Newspoint? Download the app now